Wednesday, March 18, 2026
Home Slider पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में भारतीय सीसी की जीत में चमके मासूम

पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में भारतीय सीसी की जीत में चमके मासूम

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के द्वारा राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के खेल मैदान में आयोजित पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में मे भारतीय क्रिकेट क्लब ने एचएस क्रिकेट क्लब बेतिया को हराया।

एचएससीसी  के कप्तान विवेक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 80 रन पर सिमट गई। आशीष कुमार ने 17, विदुर ने 16 रन बनाये। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंच सका।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

 भारती क्लब की ओर से मासूम ने 3, शशांक ने 3 और दिनेश ने भी तीन विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय क्लब की ओर से शुरुआत अच्छी नहीं रही जल्दी-जल्दी 3 विकेट गिर गए उसके बाद मासूम ने मोर्चा संभाला एवं प्रिंस 14 के साथ मिलकर 39 रन बनाए और अपने हरफनमौला खेल से टीम को विजय लक्ष्य 81 तक पहुंचाया। आज मैन ऑफ द  मैच हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले मासूम को पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने पुरस्कृत किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights