Thursday, June 18, 2026
Home Slider चौसा गोला प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 1 मार्च से, होगी इनामों की बारिश

चौसा गोला प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 1 मार्च से, होगी इनामों की बारिश

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। द एआरसी स्कूल और द डेफोडिल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 मार्च से अखौरीपुर गोला चौसा में चौसा गोला प्रीमियर लीग (टेनिस बॉल) का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सचिन नीतीश यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति के सलाहकार हरेराम सिंह यादव (राजद जिला महासचिव) होंगे। अर्जुन सिंह यादव को आयोजन अध्यक्ष, सरफराज (निदेशक, द एआरसी स्कूल) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आयोजन समिति में द डेफोडिल स्कूल के फैजल अली, संजीत यादव, बटेसर, अभिषेक गुप्ता, वसीम खान, शाकिब अंसारी, राहुल यादव, राजू गुप्ता, चंदन यादव, दीनदयाल दूबे, राजकुमार यादव, श्याम बिहारी उपाध्याय, राज गुप्ता भी शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इंट्री फी 5001 रुपए है। टीम के खिलाड़ियों  के रहने व खाने की व्यवस्था कमेटी की तरफ से की जायेगी। टूर्नामेंट नॉकआउट होगा। केवल फाइनल व सेमीफाइनल से पहले रिजर्व डे होगा। प्रत्येक मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक पर होगा।

लगातार छह छक्का या चौका मारने वाले खिलाड़ी को 2500 रुपए नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। सेमीफाइनल मैच हारने वाली टीम को 5000 रुपए नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5000 रुपया पुरस्कार स्वरुप दिया जायेगा। विजेता टीम को 50001 को नकद और ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 20021 रुपए नकद व ट्रॉफी दिये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.