Thursday, June 18, 2026
Home Slider पूर्णिया क्रिकेट लीग में मधुबनी मास्टर Sports क्लब ग्रीन सात विकेट से विजयी

पूर्णिया क्रिकेट लीग में मधुबनी मास्टर Sports क्लब ग्रीन सात विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में चल रही जय सिंह मेमोरियल 41वीं जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के 12वें मैच में मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब ग्रीन ने मनोज मिश्रा मेमोरियल क्लब को 7 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किए।

मनोज मिश्रा मेमोरियल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 127 रन बनाए। सुमित ने 31 रन एवं रमन ने 32 रन बनाए।

 मधुबनी मास्टर ग्रीन की ओवर राजबर्धन ने 6 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट एवं रितेश ने 3.5 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

127 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी मास्टर ग्रीन की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिया।

मधुबनी मास्टर ग्रीन के शिवम ने नाबाद 51 रन एवं ऋषि ने 25 रन,  शुभम ने नाबाद 12 रन बनाए।

मनोज मिश्रा मेमोरियल की तरफ से प्रशांत ने 5 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट एवं अनिल ने 3 ओवर 6 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

मधुबनी मास्टर स्पोर्ट्स क्लब ग्रीन ने इस मैच 07 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सन मधुबनी मास्टर ग्रीन के बल्लेबाज शिवम् बने।

इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं जिला पैनल विजय एवं स्कोरर विकल्प झा थे।

20.02.2021 कल का मैच सीनियर डिवीज़न

ग्राउंड ग्रीन वैली : ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब बनाम ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.