Tuesday, May 26, 2026
Home Slider बीसीए प्रवक्ता ने मां सरस्वती से बिहार क्रिकेट के सुनहरे भविष्य का मांगा आशीर्वाद

बीसीए प्रवक्ता ने मां सरस्वती से बिहार क्रिकेट के सुनहरे भविष्य का मांगा आशीर्वाद

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मां सरस्वती पूजा पूरे देश से धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना की क्रिकेट एकेडमियों व खेल क्लबों द्वारा मां शारदे की पूजा धूमधाम से की जा रही है और बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए आशीर्वाद सबों ने मांगा।

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल के दिशा-निर्देश में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) में हर वर्ष की तरह इस साल भी विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और धूमधाम पूजा-अर्चना की जा रही है।

इस समारोह में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के प्रवक्ता सह बीसीए अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र और समाजसेवी सह पूर्व क्रिकेटर सरदार हरजीत सिंह ने पहुंच कर मां शारदे की प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संजीव कुमार मिश्र और सरदार हरजीत सिंह मैदान पर मौजूद सीएबी के कोच मनोज कुमार राजू समेत उपस्थित राज्य व जिला स्तर के खिलाड़ियों से मुलाकात की और सरस्वती माता के आशीर्वाद से बेहतर प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की।

इस मौके पर संजीव कुमार मिश्र और सरदार हरजीत सिंह ने बैटिंग व बॉलिंग में हाथ आजमा कर पुरानी याद ताजा की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.