Tuesday, May 26, 2026
Home Slider बिहार क्रिकेट संघ की आपात बैठक कल पटना में , जिला से लेकर स्टेट पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

बिहार क्रिकेट संघ की आपात बैठक कल पटना में , जिला से लेकर स्टेट पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट संघ की आपात बैठक कल होने वाली है। यह बैठक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने पटना स्थित अपने निजी आवास पर बुलाई है और इसकी सूचना अध्यक्ष ने खुद इंटरनल व्हाटशएप ग्रुप में डाली है।

इस सूचना में कहा गया है सम्मानित जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारीगण से निवेदन है कि बिहार क्रिकेट संघ की वर्तमान परिस्थिति पर एक परिचर्चा की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही है।

बिहार क्रिकेट संघ में  उत्पन्न  विभिन्न विकट परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हेतु आप की उपस्थिति अत्यंत अनिवार्य है। अतः आप सभी से आग्रह है कि दिनांक 17 फरवरी 2021 को मेरे निज आवास पर दोपहर के 1:00 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का कष्ट करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights