कटिहार। कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग डिवीजन लिबर्टी क्रिकेट क्लब के पंकज श्रीवास्तव की 98 रनों की पारी बेकार चली गई और सन्नी क्रिकेट क्लब ने मैच 50 रन ने जीत लिया।
टॉस सन्नी के कप्तान विक्रम प्रताप ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सन्नी ने 39.4 ओवर सभी विकेट खोकर 233 रन बनाये। कप्तान विक्रम प्रताप ने 46 रन बनाए जबकी अंकित सिंह ने 33, निहाल ने 29 और शयान खान ने 19 रनो का योगदान दिया।
गेंदबाजी में लिबर्टी के राकेश ठाकुर ने 37 रन देकर 3, विश्वभारती ने 48 रन देकर 2, रवि कुमार ने 47 रन देकर 2 जबकि पंकज सोनू अमित ने 1-1 विकेट लिये।
234 रनो का पीछा करने उतरी लिबर्टी की शुरुआत बेहद ख़राब रही। उनके 5 विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने से लग रहा था के टीम बहुत जल्द सिमट जाएगी परन्तु अपने ज़माने के बेहतरीन बल्लेबाज़ रहे पंकज श्रीवास्तव ने एक छोर से गज़ब की जीवट पारी खेलकर टीम के स्कोर को 182 तक पहुंचा दिया अगर किसी भी बल्लेबाज़ ने उनका अंत तक साथ दिया होता तो शायद मैच का परिणाम बदल सकता था। आखरी विकेट के रूप में पंकज 98 रनो की मैराथन पारी खेलकर आउट हुए उनके अलावा राकेश ठाकुर ने मात्र 13 रन बनाए।
इस तरह सन्नी ने इस मुकाबले को 50 रनों से जीत कर 2 अंक हासिल किये।
सन्नी के आकाश ने 28 रन देकर 2, सुशील ने 27 रन देकर 2 जबकि शयान, रवि, मयंक और अश्वनी ने 1-1 विकेट लिये।
98 रनों की शानदार पारी के लिए पंकज श्रीवास्तव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका ग़ुलाम हैदर और नसीम अखतर ने निभाई जबकि स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की।
जिला के संयुक्त सचिव तौसीफ अख्तर ने बताया कि कल का मुक़ाबला न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम डी.आर.एस.सी रेलवे के बीच खेला जायेगा।