Monday, June 8, 2026
Home बिहार मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग : डेनिशाल के हरफनमौला खेल से जीता स्कूल ऑफ क्रिकेट

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग : डेनिशाल के हरफनमौला खेल से जीता स्कूल ऑफ क्रिकेट

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने यंग मेंस क्रिकेट क्लब को 6 विकटो से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल आफ क्रिकेट बनाम यंग मेंस क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में यंग मेंस क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में सभी विकेट खो कर 166 रन ही बनाये। युवराज आनंद ने 60 रन, अनिल अंकुर ने 35 रनों का योगदान दिया।

 स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक, इमरान, डेनिशाल और प्रशांत ने दो-दो विकेट लिये एवं आयुष्मान और मंजीत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जबाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 23 ओवरों मे ही 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। डेनिशाल ने 52 रनों का योगदान दिया और अंशुमन जायसवाल ने 34 रन और रिजवान ने नबाद 30 रनों की पारी खेली।

गेदबाजी मे यंग मेंस क्रिकेट क्लब की तरफ से रंजन अमित और अनिल अंकुर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच डेनिशाल को घोषित किया गया।  आज के अंपायर सचिन कुमार एवं नितिन कुमार रहे। कल का मैच भारती जूनियर  बनाम बी. एस. टि .सी .ए .रेड  के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.