Monday, June 8, 2026
Home बिहार राम दुलारे यादव स्मृति क्रिकेट में गया को हरा दिल्ली सेमीफाइनल में

राम दुलारे यादव स्मृति क्रिकेट में गया को हरा दिल्ली सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

इटावा। शहर के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तृतीय राम दुलारे यादव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल बी आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में दिल्ली ने गया को शानदार तरीके से 137 रनो हरा कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

 दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए ओवरों  6 विकेट पर 205 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुणाल सिंह ने सर्वाधिक 64 रन, शांतनु ने 44 रन ,रवीं तेवतिया ने 28 रन ,रितिक यादव ने 27 रन,एवं कपिल राजपूत ने 19 रन,बनाए।

गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए रंजन राज ने 3, प्रवीण प्रकाश ने 2 तथा शशि ने 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी गया की टीम 15.5  ओवर में मात्र 68 रन बना कर ऑल आउट हो गयी। गौतम कुमार ने 40 रन तथा यशराज ने 8 रन बनाए। रवि तेवतिया और आकाशदीप ने 3-3 विकेट तथा अंकित भड़ाना ने 1 विकेट लिया। 

कुणाल सिंह को मैन ऑफ द मैच  को चुना गया।

मैच के दौरान डॉ नेत्रपाल, राजेश यादव यादव, डॉ राम शंकर यादव,  डॉ विपिन चंद्र गुप्ता, अनिल चौधरी,मो अतीक अलिग,पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, निखिल अग्रवाल,आनंद यादव टंटी,मनोज यादव लल्ला, पुनीत अग्रवाल,किशन सिंह, वीरेंद्र यादव,रेहान अज़ीज़,लव कुश यादव,योगेश यादव चुनमुन,  ,,टूर्नामेंट के संयोजक अमरीश प्रताप सिंह(टिंकू यादव),आशीष यादव,आलोक यादव,अजय यादव, कपिल चौबे,अरुन कुमाए सिंह,पवन कुमार बंटी, सौरभ अवतार आदि लोग उपस्थित थे।

मैच में अंपायरिंग यू पी सी ए के मान्यताप्राप्त अंपायर सुनील शुक्ला और नीरज चौधरी ने की,,स्कोरिंग यू पी सी ए के वरिष्ठ स्कोरर राजेश सिंह ने की।

टूर्नामेंट संयोजक टिंकू यादव ने बताया कि कल रॉयल स्ट्राइकर दिल्ली और किड्स कार्नर फीरोजाबाद  बीच  सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.