Sunday, May 3, 2026
Home Slider बक्सर जिला क्रिकेट लीग में जय हिंद क्रिकेट क्लब पांच विकेट से जीता

बक्सर जिला क्रिकेट लीग में जय हिंद क्रिकेट क्लब पांच विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय किला मैदान पर चल रही SJVN बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जय हिंद क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।

स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 107 रन बनाये। मंजीत ने 59 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। विभाष कुमार ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाये।

जय हिंद  क्रिकेट क्लब की तरफ से आशीष कुमार ने 5 ओवर में 7 रन देकर पांच विकेट प्राप्त किये। मंटू , मनीष , राजेश और सौरभ ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।

108 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हिंद क्रिकेट क्लब ने 26.2 ओवर में 5 विकेट खोकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। निकेश कुमार ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 30 रन बनाए।

कप्तान शिवम ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाये और मंटू यादव ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाया।

स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि मिश्रा ने 7 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट, शाहबाज खान ने 6 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट प्राप्त किये। इस तरह जय हिंद क्रिकेट क्लब ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। आज के मैच के मुख्य अंपायर चंद्रसेन मिश्रा और धर्मेंद्र पांडे तथा स्कोरर मुकुंद उपाध्याय रहे।

मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, यंग स्टार क्रिकेट क्लब के सचिव संजय कुमार सिंह यादव मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights