शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2020-21 में स्टार क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया।
यंग स्टार के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। धर्मेन्द्र के 36 और धनराज के 28 रनों की बदौलत यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में 132 रन बनाए। इस रन का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य बीसवें ओवर में हीं 6 विकेट रहते प्राप्त कर लिया। हर्ष नंद ने 55 गेंदों पर 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली और नाबाद रहे। इस शानदार पारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार द्वारा उन्हें मैन ऑफ द मैच का मेडल प्रदान किया गया।
इस हार के बाद यंग स्टार क्रिकेट क्लब इस लीग से बाहर हो गई, वहीं स्टार क्रिकेट क्लब इस जीत के साथ 3 मैचों में 6 अंक पाकर अपने पूल D में सबसे शीर्ष पर है। कल पिपराही क्रिकेट क्लब एवं नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच आसपुर का एवं जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2020-21 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। इसमें जो भी टीम जितेगी अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी । 18 तारीख से नॉक आउट राउंड प्रारंभ हो जाएगा।
आज के मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अंपायर अरविंद कुमार इत्यादि उपस्थित थे।