Tuesday, June 2, 2026
Home Slider शिवहर क्रिकेट लीग : पिपराही सीसी की जीत में चमके विक्की व नैयर

शिवहर क्रिकेट लीग : पिपराही सीसी की जीत में चमके विक्की व नैयर

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2020-21 के बाईसवें मैच में पिपराही क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब को सात विकेट से पराजित किया।

यंग स्टार क्रिकेट क्लब‌ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 8 विकेट के नुक़सान पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया।

 यंग स्टार क्रिकेट क्लब‌ की तरफ से रोहित ने 52 एवं धर्मेन्द्र ने 27 रन बनाए।

पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाज विक्की ने  ओवर में 17 रन देकर यंग स्टार के 4 बल्लेबाजों को आउट किया।

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपराही क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नैयर के शानदार अर्धशतक (60 गेंदों में 56 रन) की बदौलत अपनी टीम को 22वें ओवर में हीं 7 विकेट से जीत दिलाते हुए प्वांइट टेबल में महत्वपूर्ण 2 अंक जोड़ लिये।

आज के मैच के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पिपराही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज विक्की को दिया गया। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार द्वारा प्रदान किया गया। मैच के दौरान विभिन्न क्लबों के सचिव, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

दिनांक 16/01/2021 पूल D के पांचवें मैच में कल स्टार क्रिकेट क्लब एवं यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.