Tuesday, June 2, 2026
Home Slider शिवहर क्रिकेट लीग में स्टार सीसी की जीत के हीरो बने शिवम

शिवहर क्रिकेट लीग में स्टार सीसी की जीत के हीरो बने शिवम

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2020-21 के बीसवें मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 51 रनों से हराया। मैच के हीरो शिवम रहे।

स्टार क्रिकेट क्लब‌ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवरों में 10 विकेट के नुक़सान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से शिवम ने 23 गेंदों में  35 रन बनाए

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पिपराही क्रिकेट  क्लब की पूरी टीम 29.2 ओवरों में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। शिवम 6 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिये।

आज के मैच में मैन ऑफ द मैच  शिवम को दिया गया। यह पुरस्कार C P N स्पोर्ट्स acedamy के राणा जी के द्वारा प्रदान किया गया।

आज के मैच मैच में विकास भारती एवं रविन्द्र साह ने अंपायरिंग की। मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर प्रकाश झा, अरविंद, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, सचिव नवीन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

14/01/2021 का मैच : पूल D के तीसरे मैच  में स्टार क्रिकेट क्लब एवं नेशनल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.