Wednesday, March 11, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग में 5 ounces की गेंद से होगा मैच, मैच रंगीन ड्रेस में

वीमेंस प्रीमियर लीग में 5 ounces की गेंद से होगा मैच, मैच रंगीन ड्रेस में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त एसएसपीएल के तत्वावधान में जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में 5 ऑन्स की गेंद से मुकाबला खेला जाएगा।

आयोजन सचिव रूपक कुमार ने बताया कि बीसीसीआई एवं बिहार क्रिकेट संघ के नियमानुसार वीमेंस क्रिकेट लीग में पहली बार 5 ऑन्स की सफेद गेंदों से खेला जाएगा। यह लीग रंगीन ड्रेस में खेली जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg

इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीमों को 5 लीग मुकाबले खेलने को मिलेंगे। लीग राउंड के टॉप दो विजेता टीमें फाइनल खेलेगी। विजेता टीम को 31 हज़ार और उपविजेता टीम को 21 हज़ार के साथ ट्रॉफी भी दिया जाएगा।

लीग के संरक्षक राजीव कुमार सिंह इस लीग के लिए एडवाइजरी कमिटी का गठन किया गया है। इस लीग की चेयरमैन मधु शर्मा होगी। इनके साथ शालिनी सिंह, पल्लवी सिंह, नवजोत यशु व आलोक चंद्रा को रखा गया। उन्होंने ने बताया कि जल्द ही मेडिकल कमिटी के गठन भी किया जाएगा।

वीमेंस क्रिकेट लीग को सफल बनाने के लिए आयोजन अध्यक्ष कुमार विशाल स्वरूप ने बताया कि सारी तैयारियां विधिवत तरीके से चल रही है।

वही सचिव शिखा सोनिया ने बताया ने वीमेंस लीग का ट्रायल हो चुका है। इस ट्रायल में कुल 187 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। अब जल्द ही चयनित 78 खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights