पटना। बिहार के नई नीतीश सरकार के गठन के एक माह से ज्यदा बीतने को हैं पर मोइनुल हक स्टेडियम स्थित खेल मंत्री कार्यलय में नये मंत्री का नेम प्लेट नहीं लग पाया है। मोइनुल हक स्टेडियम के कार्यालय में पुराने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार का ही नेम बोर्ड अभी तक लगा हुआ है। इस परिसर में मंत्री चैम्बर के सटे स्टेडियम प्रबंधक का ऑफिस एवं प्रथम फ्लोर पर बिहार राज्य खेल प्रधिकरण का ऑफिस है। लेकिन नई सरकार का गठन हुए करीब एक माह हो चुका हैं। मगर अभी भी वर्तमान मंत्री के जगह पुराने मंत्री का नेम बोर्ड लगा हुआ दिख रहा है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के कामकाज करने की गति को इससे से पता किया जा सकता है।
100
previous post