बांका। बांका जिला के बाराहाट के दुर्गा स्पोर्टिंग मैदान पर रविवार से शुरू बिहार राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट बिहार रेड ने बिहार ब्लू को 30 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार रेड टीम ने निर्धारित 20ओवर में 156रन बनाकर बिहार ब्लू को157रन बनाने का लक्ष्य दिया। बिहार रेड की ओर से संध्या कुमारी ने 48 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाये। हर्षिता ने भी 20 बॉल पर 34रन का योगदान दिया। बिहार ब्लू के तरफ से प्रगति ने 4ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 126 रन पर 6विकेट खोकर बनाये। इसतरह बिहार रेड ने यह मैच 30 रन से जित लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक एवं पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, एडीजे-3 जावेद अहमद खान, मो सलीम सीजीएम बांका, एडीजे-6 चंदकिशोर झा (अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम), अवधेश प्रसाद (जिला अभियोजन पदाधिकारी) ने संयुक्त रूप से किया। सर्व प्रथम आगंतुक अतिधियों का पुष्प गुच्छ एवं माला से स्वागत दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट के सदस्यों द्वाराकिया गया। सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर बल्ले और बॉल खेल कर ने विधिवत खेल का उद्धघाटन अतिथियों द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त विशिष्ठ अतिथियों में अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बर मुखर्जी, अरविंद सिंह, डॉ विश्वबंधु संत (प्रमुख संघ के अध्यक्ष), डॉ लक्ष्मण पंडित, डॉ नीलाम्बर निलय, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण साहू, अंचल अधिकारी सरत मंडल, जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय झा, क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव विष्णु चक्रवर्ती, कन्हैया प्रसाद चौहान, फोटो मिश्रा, काशी नाथ चौधरी, शिव नारायण झा सहित दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव सुरेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रो विश्वजीत कुमार सिंह, समीर कुमार सिंह, लोहा सिंह, मुन्ना सिंह, निज़ाम दुर्रानी, राममनंद चौधरी, राजीव लोचन मिश्र, ललन ठाकुर, उदय कान्त यादव, हीरा मंडल, महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका में रजनीश कुमार एवं लालमणि मिश्रा ने निभाई। कॉमेंटेटर के भूमिका में सुजीत कुमार संगम ने बेहतरीन कॉमेंट्री कर दर्शकों का मन मोह लिया।