पटना। बिहार की राजधानी पटना के क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी की खबर है। राजधानी से सटे एक बेहतर क्रिकेट एकेडमी खुलने जा रहा है। एकेडमी का काम अपने अंतिम चरण में है। एकेडमी राजधानी की भीड़-भाड़ इलाके से हट कर पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर स्थित है। एकेडमी की खासियत यह है कि प्रैक्टिस के अलावा यहां सीनियर लेवल तक का मैच खेलने का बेहतर खेल मैदान भी उपलब्ध होगा। इस एकेडमी को बना रहे हैं क्रिकेटर अमन सचदेवा।


एकेडमी का आकार और मिलने वाली सुविधा
एकेडमी लगभग साढ़े सात बिगहा में फैला है। यहां दो सीमेंटेड और एक एस्टो टर्फ विकेट होगा। तीन प्रैक्टिस टर्फ विकेट होगा। साथ में तीन टर्फ विकेट मैच के लिए उपलब्ध होगा। बॉलिंग मशीन के अलावा स्पीड गन की सुविधा होगी। बिहार में पहली स्पीड गन मशीन लगाया जा रहा है जिससे गेंदबाज अपनी स्पीड को माप सकेंगे।

बाहर से आयेंगे कोच
अमन सचदेवा ने बताया कि ट्रेनिंग से हम बाहर से कोच को बुलायेंगे। फिलहाल बंगाल के प्लेयर दीपक कुमार आ रहे हैं। इसके अलावा एकेडमी में ट्रेनर व फीजियो की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि राजधानी और उससे सटे इलाकों के क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि उन्हें मैच नहीं मिल पाता है। हमारे एकेडमी में अभ्यास के साथ मैच खेलने के लिए बेहतर ग्राउंड उपलब्ध होगा। यहां बच्चे न केवल प्रैक्टिस करेंगे बल्कि सप्ताह में एक या दो दिन मैच भी खेलेंगे।

इन इलाकों के क्रिकेटरों की समस्या होगी दूर
वे कहते हैं कि अभी फतुहा, दनियावां, बख्तियारपुर इलाके के क्रिकेटरों को अभ्यास करने के लिए पटना जाना पड़ता है। इन क्रिकेटरों को अब पटना जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वे इस एकेडमी की ओर अपना रुख करेंगे चूंकि हम भी उच्च क्वालिटी की सुविधा उपलब्ध करायेंगे।


एकेडमी का लोकेशन
एकेडमी पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भिखुआ मोड़ से थोड़ा आगे हाइवे से दो सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित है। यहां आप अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। ऐसे यहां जाने के लिए ऑटो मीठापुर समेत पटना बाईपास से मिल जाता है। आने वाले दिनों में एकेडमी राजधानी से बस सेवा की शुरुआत भी कर सकता है।