Home Slider भागलपुर क्रिकेट : जीते शिवपूनम जूनियर्स पर चमके नारायणपुर के चाइनामैन गेंदबाज आयुष

भागलपुर क्रिकेट : जीते शिवपूनम जूनियर्स पर चमके नारायणपुर के चाइनामैन गेंदबाज आयुष

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। स्थानीय टीएनबी स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 लिटिल मास्टर्स क्रिकेट सीरिज के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में शिवपूनम जूनियर्स की जीत हुई।

साईं क्रिकेट क्लब, नारायणपुर के कप्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में ऑलआऊट होने से पहले 85 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रिंस ने 21, सलमान ने 19 व रवि ने 15 रन बनाएं। शिवपूनम के गेंदबाजों में से विशाल ने 2, सैफ, प्रिंस कु•, बरूण व सचिन ने 1-1 विकेट आपस में बांटे।

86 रनों के लक्ष्य को भेदने उतरी शिवपूनम की टीम 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर कामयाब हुई। टीम के ओर से रवि ने 29, नीरज ने 18 व शुभम ने 15 रनों का योगदान दिया। नारायणपुर के चाइनामैन गेंदबाज आयुष ने 2 ओवरों के गेंदबाजी में 1 मेडन सहित सिर्फ 2 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। टीम के अन्य गेंदबाज हरि ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 व छोटू ने 11 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

सीरिज के इस दूसरे मैच में दर्शकों ने दोनों ही टीमों की काफी सराहना की। खासकर नारायणपुर के चाइनामैन गेंदबाज आयुष ने अपने खास हुनर से सबको प्रभावित किया। गेंदबाजी करने की उनकी शैली पर सबका ध्यान केंद्रित रहा।आयोजन कमिटी के शुभम कुमार ने बताया कि अगला और आखिरी मुकाबला शनिवार को सुबह 10 बजे से खेला जाऐगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights