Sunday, June 21, 2026
Home Slider अब हर खो-खो प्लेयरों को कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अब हर खो-खो प्लेयरों को कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से आये नये गाइडलाइन के अनुसार हर खो-खो प्लेयर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो गया है। किसी भी आयु वर्ग में खेलने वाले खिलाड़ी को बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया और उसके यूनिट की प्रतियोगिताओं में खेलने की इजाजत नहीं होगी। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू ने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से आये पत्र के आलोक में दी।
उन्होंने कहा कि खो-खो खेलने वाले हर खिलाड़ी को खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ऑफिसियल बेवसाइट https://khokhofederation.in/ORS/login पर जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करना होगा। हर जिले में तीन कैटेगरी मिला कर कम से कम 5000 प्लेयरों का रजिस्ट्रेशन अतिआवश्यक है। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सख्त निर्देश दिया है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाला प्लेयर खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबंद्ध रखने वाले किसी भी यूनिट के द्वारा आयोजित या उससे मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में नहीं खेल पायेंगे यानी उन्हें जिला स्तरीय टूर्नामेंट को खेलने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस सत्र में रजिस्ट्रेशन कराने के अंतिम तिथि 31 दिसंबर,2020 रखी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.