Tuesday, June 16, 2026
Home Slider La Liga : जीत की हैट्रिक के साथ टॉप पर पहुंची रियाल मेड्रिड

La Liga : जीत की हैट्रिक के साथ टॉप पर पहुंची रियाल मेड्रिड

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड ने ला लीगा के 2020-2021 सीजन के अपने तीसरे मुकाबले में लेवांते को 2-0 से हरा दिया। रियाल मैड्रिड की यह लगातार तीसरी जीत है और इसके साथ वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। रियाल मैड्रिड ने अपने पहले मैच में रियाल बेतिस को 3-2 से और रियाल वलाडोलिड को 1-0 से हराया था।

रियाल मैड्रिड के साथ चार मैचों से अब 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।

विजेता मैड्रिड के लिए ब्राजील के फॉरवर्ड विनसियस जूनियर ने 16वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 से आगे कर दिया। विनसियस का यह लगातार दूसरा गोल है। उन्होंने पिछले मैच में भी रियल वलाडोलिड के खिलाफ मिली 1-0 की जीत में विजयी गोल दागा था।

विनसियस के गोल के बाद मैड्रिड की टीम हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में निर्धारित समय तक भी वह एक गोल की बढ़त लिए हुई थी। इसके बाद करीम बेंजमा ने इंजुरी टाइम में गोल करके रियाल मैड्रिड को 2-0 की शानदार जीत दिला दी। चोट के बाद मैदान पर वापसी करने वाले बेंजमा का सीजन का यह पहला गोल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.