Wednesday, March 11, 2026
Home Slider दिल्ली कैपिटल्स ने वोक्स की जगह एनरिच नॉर्टजे को किया शामिल

दिल्ली कैपिटल्स ने वोक्स की जगह एनरिच नॉर्टजे को किया शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे के साथ करार करने की मंगलवार को घोषणा की। नॉर्टजे अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह लेंगे।

वोक्स ने इंग्लिश सीजन के लिए खुद को फिट रखने के लिए आईपीएल के 13वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट से फिर से शुरू होने के बाद वह अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। नॉर्टजे इससे पहले पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन कंधे की चोट के कारण उन्हें आईपीएल में पदार्पण करने का मौका नहीं मिला था। नॉर्टजे ने एक आधिकारिक बयान में कहा, पिछले सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन करने वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली से जुड़ने को लेकर मैं काफी उत्सुक हैं। 26 वर्षीय नॉर्टजे ने 2019 में भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने छह टेस्ट मैचों में 19, सात वनडे मैचों में 14 और तीन टी 20 मैचों में दो विकेट लिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights