Monday, June 22, 2026
Home Slider एलिना स्वितोलिना और किकि बर्टेंस ने अमेरिकी ओपन से नाम वापस लिया

एलिना स्वितोलिना और किकि बर्टेंस ने अमेरिकी ओपन से नाम वापस लिया

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी के बाद अब शीर्ष दस में शामिल दो और खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना और किकि बर्टेंस भी कोरोना वायरस महामारी के बीच होने वाले इस ग्रैंडस्लैम टेनिस में भाग नहीं लेंगी।

अमेरिकी टेनिस संघ ने शुक्रवार को बताया कि बारबोरा क्रेजसिकोवा ने भी नाम वापस ले लिया है जो युगल रैंकिंग में आठवें स्थान पर है।
पांचवीं रैंकिंग वाली यूक्रेन की स्वितोलिना ने कहा कि वह अमेरिका यात्रा करके अपनी टीम को और खुद को जोखिम में नहीं डालना चाहती।
वहीं नीदरलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त बर्टेंस ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अगर वह खेलती है तो उन्हें यूरोप लौटने के बाद पृथकवास में रहना होगा। वह 27 सितंबर से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में भाग लेना चाहती है जबकि अमेरिकी ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.