Monday, June 22, 2026
Home Slider गोल्फ : शुभंकर कट से चूके

गोल्फ : शुभंकर कट से चूके

by Khel Dhaba
0 comment

हर्टफोर्डशर (ब्रिटेन)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने दूसरे दौर में एक अंडर पार 70 का कार्ड खेला जिससे वह इंग्लिश चैम्पियनशिप में कट में प्रवेश करने से चूक गये।
शुभंकर का दो दौर में कुल स्कोर एक अंडर 141 रहा। वह दूसरे हफ्ते में दूसरी बार कट में जगह बनाने में असफल रहे।
कोरोना वायरस से पहले भी 24 साल के गोल्फर के लिये यह साल अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 2020 में यूरोपीय टूर पर में महज एक बार ही कट में प्रवेश किया और वह अबुधाबी चैम्पियनशिप में संयुक्त रूप से 59वें स्थान पर रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.