Monday, June 22, 2026
Home Slider बैन के बाद अगले महीने से अभ्यास फिर शुरू करेंगे शाकिब अल हसन

बैन के बाद अगले महीने से अभ्यास फिर शुरू करेंगे शाकिब अल हसन

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका। बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने की कवायद में अगले महीने से यहां बीकेएसपी मैदान पर अभ्यास शुरू करेंगे।
शाकिब पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कथित तौर पर भारतीय सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की इत्तिला नहीं दी थी। उनका प्रतिबंध इस साल 29 अक्टूबर को खत्म होगा।
शाकिब के मेंटर नजमुल आबिदीन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, शाकिब अगले महीने बीकेएसपी आयेंगे जहां कोच और ट्रेनर उपलब्ध होंगे। शाकिब के शुरूआती कोचों में से एक आबिदीन कई साल तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खेल विकास मैनेजर रहे। शाकिब इस समय परिवार के साथ अमेरिका में है और अगस्त के आखिर में बांग्लादेश लौटेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.