Tuesday, June 16, 2026
Home Slider रोहित शर्मा ने धौनी को लेकर कही बड़ी बात, माही जैसा कोई नहीं

रोहित शर्मा ने धौनी को लेकर कही बड़ी बात, माही जैसा कोई नहीं

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज सह सीमित ओवरों के भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जो नहीं दी।

उन्होंने कहा, महेंद्र सिंह धौनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं। रोहित शर्मा ने यह प्रतिक्रिया सुरेश रैना के उस टिप्पणी के बाद दी है जिसमें रैना ने कहा था कि रोहित शर्मा दूसरे महेंद्र सिंह धौनी हैं। इस टिप्पणी के बाद रोहित शर्मा से एक फैन ने सवाल पूछा था इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि ‘‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.