Wednesday, May 20, 2026
Home Slider आईसीसी की मीटिंग कल, बीसीसीआई को उम्मीद, स्थगित होगा टी-20 विश्व कप और खुलेगा आईपीएल का रास्ता

आईसीसी की मीटिंग कल, बीसीसीआई को उम्मीद, स्थगित होगा टी-20 विश्व कप और खुलेगा आईपीएल का रास्ता

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बोर्ड की ऑनलाइन मीटिंग सोमवार को होनी है। इस बैठक की ओर सारे क्रिकेट प्रेमियों की टिकी हैं। बीसीसीआई भी इस मीटिंग पर टकटकी लगाए है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि इसे स्थगित किया जाएगा, जिससे कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन हो सके। टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई में ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी में असमर्थता जाहिर की थी।
भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में काफी इजाफा हुआ है और इसकी संख्या 10 लाख के पार चली गई है जबकि मृतकों की संख्या भी 26 हजार से अधिक है और अगर ऐसे में आईपीएल का आयोजन होता है तो केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर इसका आयोजन यूएई में कराया जा सकता है।

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने बताया, ‘पहला कदम एशिया कप को स्थगित करना था जो हो गया। आईपीएल के टूर्नमेंट को स्थगित करने की घोषणा के बाद ही हम अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह चुका है कि वे टूर्नमेंट की मेजबानी को लेकर अधिक उत्सुक नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वे फैसला नहीं कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights