Thursday, February 26, 2026
Home Slider ए0 आर0 खान स्मृति Online ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता : बिहार के कुमार गौरव बने विजेता

ए0 आर0 खान स्मृति Online ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता : बिहार के कुमार गौरव बने विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला शतरंज संघ एवं एन0 एल0 एम0 शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ए0 आर0 खान स्मृति आॅनलाईन ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में पटना, बिहार के कुमार गौरव ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया जबकि गौहाटी, आसाम के राष्ट्रीय अंडर 9 चैम्पियन मयंक चक्रवर्ती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर इम्फाल, मणिपुर के थोउनाउजाम गोविन लुवांग, चौथे स्थान पर बिहार के रवि राज, पांचवें स्थान पर अहमदाबाद, गुजरात के मुदालियर नन्दनी, छठे स्थान पर गुन्टूर, आन्ध्र प्रदेश के महेन्द्र तेजा मेखला, सातवें स्थान पर कोलकाता, पश्चिम बंगाल के राजीव घराई, आठवें स्थान पर बोकाजान, आसाम के रिन्टु ब्रह्मा, नवमें स्थान पर पटना, बिहार के शशांक सुमन व दसवें स्थान पर आर कुमार रहे। ग्यारहवें से पंद्रहवें स्थान पर क्रमशः पटना, बिहार के आशीष राज ग्यारहवें, पूर्व राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियन अररिया बिहार के कुमार गौरव बारहवें, मुम्बई, महाराष्ट्र आर्या राठौर तेरहवें व मिहिर शाह चौदहवें एवं पनवेल महाराष्ट्र के पारस दिलीप पंद्रहवें स्थान पर रहे। 

विशेष पुरस्कारों में अंडर 10 आयु वर्ग के प्रथम पुरस्कार पर पटना बिहार के रेयान मोहम्मद ने कब्जा जमाया वहीं दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के स्निग्धा विश्वास व तीसरे स्थान पर गौहाटी आसाम के कृष्ण मृण्मोय हजारिका ने प्राप्त किया। अंडर 15 आयु वर्ग का पहला पुरस्कार नई दिल्ली के साहिब सिंह को मिला जबकि दूसरा पुरस्कार मुम्बई महाराष्ट्र के कीनन मेनेजेश व तीसरा पुरस्कार भुवनेश्वर उड़ीसा के प्रत्यूष मोहापात्रा ने पाया। महिला वर्ग के पुरस्कार में पहला स्थान कानपुर उत्तर प्रदेश की प्रियंका भट्ट ने पाया, दूसरा स्थान शोलापुर महाराष्ट्र की ऋद्धि उपासे एवं तीसरा स्थान किशनगंज बिहार की श्रेया दास ने प्राप्त किया। जबकि वरिष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हावड़ा, पश्चिम बंगाल के दिलीप दास ने जीता। 

प्रतियोगिता के आयोजन टीम में शामिल बिहार क्रिकेट संघ के सलाहकार समिति के चेयरमैन एवं आॅल बिहार शतरंज संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष अजय नरायण शर्मा, आॅल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, बिहार कब्बड़ी संघ के सचिव कुमार विजय, आॅल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश मोटानी, आॅल बिहार शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पटना जिला शतरंज संघ के संरक्षक अखिलेश अखिल, आॅल बिहार शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रवि पी सिन्हा, पटना जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव आर नागेन्द्र, शिव नारायण फाउन्डेशन के सचिव सुनील कुमार सिंह, पटना जिला शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, वरिष्ठ खेल पत्रकार शैलेन्द्र कुमार, पटना जिला शतरंज संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश रंजन एवं पटना जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना दी है। इस अवसर पर पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज संघ खिलाड़ियों के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आॅनलाईन शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights