Thursday, February 26, 2026
Home Slider लान बॉल के पदक विजेताओं को सम्मान मिले : खान

लान बॉल के पदक विजेताओं को सम्मान मिले : खान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। लॉन बॉल (बालिंग) के खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020  में पांच पदक जीतकर सूबे का नाम रौशन किया था। लेकिन, 29 अगस्त को राष्टï्रीय खेल दिवस पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित किये जानेवाले राजकीय सम्मान समारोह में ‘लॉन वॉलÓ को शामिल नहीं करना अन्याय है। बिहार बॉलिंग संघ के कार्यकारी सचिव मुख्तार खान ने कहा कि  राष्टï्रीय खेल दिवस पर प्रत्येक वर्ष राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों को सरकार सम्मानित करती है। खेल विभाग अपने विज्ञापन में ओलम्पिक, एशियाई और राष्टï्रमंडल खेलों में शामिल खेलों के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने हेतु आवेदन मांगा है। खान ने कहा कि गुवाहाटी में गत फरवरी माह में आयोजित हुए तीसरे खेलों इंडिया यूथ गेम्स में ‘लॉन बॉलÓ के खिलाडिय़ों को शामिल होने का पूरा खर्च सरकार ने उठाया था। सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी थी। सरकार के खर्च पर गये टीम के खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते थे।

गुवाहाटी से लौटने के उपरांत कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक (खेल) डा. संजय सिन्हा और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पूर्व निदेशक सह सचिव आशीष सिन्हा ने मिलने गये सभी खिलाडिय़ों को सम्मान समारोह में पुरस्कृत करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, विभाग ने अपने विज्ञापन में लॉन बॉल को नहीं शामिल कर इस खेल के खिलाडिय़ों को ‘कोरोना डोजÓ देकर निराश कर दिया। खान ने कहा कि जब इस संबंध में विभाग के निदेशक से बात किया तो उन्होंने कहा कि प्रधान सचिव रवि परमार का स्पष्टï आदेश है कि कोई नये खेल को इस बार शामिल नहीं करें। प्रधान सचिव ने भी खेल सम्मान के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी को सरकार द्वारा सम्मानित कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि निखत खातून (पटना) एवं खुशबू कुमारी (मधुबनी) की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष युगल में हर्ष राज व तौसिफ अहमद, मेन फोर में जमील अहमद, मिंकू कुमार, हर्ष राज एवं चितरंजन कुमार ने कांस्य पदक जीते थे। महिला फोर में खुशबू कुमारी, सना खातून, जुबैदिया व निखत खातून तथा मिक्स ट्रिपल में जमील अहमद, निखत खातून, खुशबू कुमारी ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन किया था। खान ने कहा कि लॉन बॉल को खेल सम्मान समारोह में शामिल करने के लिए कोरोना काल के लिए जारी गाइड लाइन के अनुसार आन्दोलन शुरू करूंगा।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights