Wednesday, October 8, 2025
Home Slider 25 साल तक मुख्य एथलेटिक्स कोच रहे बहादुर सिंह ने दिया इस्तीफ़ा

25 साल तक मुख्य एथलेटिक्स कोच रहे बहादुर सिंह ने दिया इस्तीफ़ा

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। 25 वर्षों तक भारतीय एथलेटिक्स के राष्ट्रीय मुख्य कोच रहे पद्मश्री बहादुर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कोरोना के चलते वरिष्ठ नागरिकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने वाले गृह मंत्रालय के परामर्श के मद्देनजर इस्तीफा दिया है।


अपने कैरियर में गोला फेंक एथलीट रहे बहादुर सिंह ने बैंकांक में 1978 में हुए एशियाई खेलों और 1982 में नईदिल्ली में हुए एशियाई खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीते। उन्हें 1974 में तेहरान एशियाई खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। उन्होंने चार एशियाई ट्रैक एंड फील्ड मीट में प्रत्येक में पदक जीता जिसमें 1973 में मेरीकिना में कांस्य, 1975 में सोल में स्वर्ण, 1979 में टोक्यो में कांस्य और 1981 में टोक्यो में रजत पदक शामिल है।


बहादुर सिंह ने 1980 में मास्को ओलंपिक में भी भाग लिया था। उन्हें 1976 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया था। बहादुर सिंह को 1983 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में भारत ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों 2010 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें टीम ने दो स्वर्ण सहित एक दर्जन एथलेटिक्स पदक जीते। बहादुर सिंह का जन्म 1946 में हुआ था और मुख्य कोच के रूप में उनके हिस्से सबसे गौरवपूर्ण पल वर्ष 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में आया था जब भारत ने ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता में 20 पदक जीते, जिसमें आठ स्वर्ण और नौ रजत शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights