Saturday, March 14, 2026
Home Slider ई पाठशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं : फ्रांसिस मारविन

ई पाठशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं : फ्रांसिस मारविन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं ) और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में चल रही ई पाठशाला का खिलाड़ी अधिक से अधिक फायदा उठाये और देश का नाम रोशन करें।


उक्त बातें आज रविवार को वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ऑनलाइन बैठक में ई पाठशाला के संयोजक और भारतीय खेल प्राधिकरण के इंफाल एनईआरसी के निदेशक फ्रांसिस मारविन ने कहीं ।उन्होंने बताया कि वुशु खेल से खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से फिट रह सकता है ।1 महीने तक चलने वाली इस कोर्स में अधिक से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग ले जिससे वुशु खेल का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो सके।


वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की इस ऑनलाइन बैठक में पहली वार राज्य संघों के अलावा जिला संघों को भी आमंत्रित किया गया था। इस ऑनलाइन बैठक में 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया ।वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सी ई ओ सुहेल अहमद ने बैठक के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया ऑनलाइन वुशु प्रतियोगिता में करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जो काफी सफल रहा। उन्होंने सभी से ई पाठशाला में अधिक से अधिक भाग लेने का अनुरोध किया। वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि वुशू खेल देश में जिस तरह फैल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है।


उन्होंने कहा कि ई पाठशाला में 21 खेल शामिल है जिसमे वुशु भी एक खेल है । उन्होंने कहा कि संभवत वुशू खेल इस वर्ष खेलो इंडिया में भी शामिल कर लिया जाएगा, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लेकिन सभी राष्ट्र संघ और जिला संघों के खिलाड़ियों से अनुरोध है आप ईमानदारी से इस खेल को बढ़ाने के लिए आगे आए और प्रचार प्रसार करें।


उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ई पाठशाला में भाग लेकर जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करने में अपनी भूमिका अदा करें ।उन्होंने कहा कि जो जिला या राष्ट्र संघ के खिलाड़ी इस में भाग नहीं ले रहे हैं वह कल अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इसमे भाग ले। इस अवसर पर प्रमुख रूप से फेडरेशन के सचिव जितेन्द्र सिंह बाजवा ,कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ,तकनीकी चेयरमैन शंभू सेठ, संयुक्त सचिव दिनेश मिश्रा, सोपान काटके के अलावा झारखंड के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य, सचिव शैलेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष दीपक गोप ,शशिकांत पांडे सहित कई लोगों ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights