Saturday, March 14, 2026
Home Slider ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अथक प्रयास से चल रहे ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप में अनेक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक और एकेएफआई के उच्च अधिकारियों ने इस ऑनलाइन वर्कशॉप में जुड़े और अनेक प्रकार की कबड्डी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस आयोजन से झारखंड एवं भारत के अन्य राज्यों के कई ऑफिसियल/खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक लगातार भाग लेते रहे। क्याकिंग एंड करोईन फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एस.एम. हाशमी मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। उन्होंने आज के कार्यक्रम को बड़े ध्यान से सुने श्री हाशमी ने कहा कि कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने इस महामारी के समय यहां पर सभी खेलों का खेल कार्यक्रम बंद पड़ा है। इस स्थिति में नई सोच के साथ कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने कबड्डी वर्कशॉप के कार्यक्रम चलाएं काबिलेतारीफ है। इस कार्यक्रम से झारखंड के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा और उन्होंने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अधिकारियों को भी शुभ कार्य करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दिए।

इसके बाद आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आर.डी.कौशिक (प्रो कबड्डी टीवी,अंपायर एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी) ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए आर.डी.कौशिक ने आज के कार्यक्रम में कबड्डी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने आज के कार्यक्रम में बताया कि कबड्डी की मैदान का निर्माण से पहले किस तरह से माप किया जाता है उसका पैमाना क्या होगा और अनेक निम्न प्रकार की जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजक के द्वारा किस प्रकार से कबड्डी मैच के लिए ग्राउंड का निर्माण किया जाता है उनके क्या विधि होते हैं किस नियम के तहत कबड्डी खेल मैदान का निर्माण किया जाता है। उन्होंने खासकर कबड्डी के बारे में बताया कि कबड्डी मैच खेलने के लिए ऑफिसीटिंग की किस प्रकार करना चाहिए उन्होंने विधि के बारे में बताएं। जिस प्रकार कबड्डी के ऑफिसियल मैच संपन्न कराने में उनकी भूमिका क्या होगी उन्हें इस बात पर चर्चा की उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर एकेएफआई द्वारा ऑफिसीटिंग से संबंधित आने वाले भविष्य में ऑनलाइन वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र में इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सभी खिलाड़ियों/ टेक्निकल ऑफिसियल एवं प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिये।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 19 दिनों का एवं द्वितीय चरण में 14 दिनों का प्रशिक्षण शिविर जारी रहा था। इस कार्य के लिए कबड्डी एसोसिएशन के विपिन कुमार सिंह एवं उनके टीम तेज, सलिल जी एवं संघ के तमाम पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस बात की जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights