Wednesday, March 18, 2026
Home Slider मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार बने कार्यकारी सचिव

मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार बने कार्यकारी सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। विगत कुछ महीनों से मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार सिंह उर्फ रोहन सिंह के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण अच्छे ईलाज हेतू जिले से बाहर हैं। उनके बाहर रहने से मधेपुरा क्रिकेट की जो भ्रामक स्थिति बन गई है उनको देखते हुए मधेपुरा क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव के नाते संजीव कुमार को कार्यकारी सचिव का पद सौंपा गया है।
इस संबंध में संजीव कुमार ने बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष से दूरभाष पर बात की थी और मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ की स्थिति से अवगत कराया था। बीसीए ने संजीव कुमार को बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट के हित में जो सही हो वह करें। इसके बाद संजीव कुमार ने सचिव रोहन सिंह से भी दूरभाष के माध्यम से ही बात की और मधेपुरा क्रिकेट की भ्रामक स्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने मुझे बताया कि सचिव के अनुपस्थित रहने पर संयुक्त सचिव कार्य कारी सचिव रूप में कार्य कर सकते हैं दूसरा कोई भी अध्यक्ष को छोड़कर ऐसा नहीं कर सकते हैं। मधेपुरा क्रिकेट की गतिविधि सुचारू रूप से चले, जिला में क्रिकेट के क्षेत्र में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए आप संयुक्त सचिव के नाते कार्यकारी सचिव के रुप में कार्य कीजिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights