Wednesday, March 18, 2026
Home Slider ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप में न्यूट्रिशन श्रेया ने खिलाड़ियों को दी खानपान से संबंधित जानकारी

ऑनलाइन कबड्डी वर्कशॉप में न्यूट्रिशन श्रेया ने खिलाड़ियों को दी खानपान से संबंधित जानकारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शुक्रवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल ने किया। उन्होंने ऑनलाइन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड जिस तरह का कार्यक्रम संचालित लगातार एक महीने से कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है। इससे झारखंड के खिलाड़ी एवं ऑफिशियल अच्छी-अच्छी जानकारी प्राप्त कर आने वाले भविष्य में अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सही से उपयोग कर सकेंगे।


आज के कार्यक्रम में भारत के नामी न्यूट्रिशन मिस श्रेया ने डाइट से संबंधित जानकारियां सबको दीं। मिस श्रेया ने बताया कि डाइट की विधि से खिलाड़ी किस प्रकार से फिट रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से खिलाड़ी अच्छे तरीके से डाइट लेने से इंजरी से बच सकते हैं। कौन सा न्यूट्रिशन किस प्रकार से लेना चाहिए। किस समय लेना चाहिए और किस विधि से लेना चाहिए यह जानकारी उन्होंने आज के कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने डाइट पर ध्यान दें तो खेल इंजरी से बच सकते हैं। उन्होंने इस आधुनिक युग में डाइट की सारणी एवं नियमावली के बारे में कई प्रकार की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने जीवन काल में किस प्रकार से एक अच्छे डाइट प्लान कर अपने खेल के विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी कर सकते हैं। उन्होंने यह बताया कि कबड्डी खिलाड़ी के अंदर इंजरी की संभावनाएं ज्यादा रहती है यदि वह अपने डाइट प्लान की सारणी सही विधि से उपयोग करें या संचालित करें तो इंजरी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में जुड़ने के लिए सभी सदस्यों को कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा में सभी को धन्यवाद दिया। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि कल भी यह कार्यक्रम जारी रखेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights