Thursday, February 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट इंडो-नेपाल क्रिकेट में लखीसराय 17 रन से जीता

इंडो-नेपाल क्रिकेट में लखीसराय 17 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

जोगबनी। जोगबनी हाईस्कूल ग्राउंड पर अररिया जिला क्रिकेट संघ की अगुवाई में चल रहे इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज अठवा मैच लखीसराय एकादश बनाम बालूर घाट एकादश के बीच जोगबनी हाई स्कूल ग्राउंड में खेला गया।

टॉस लखीसराय ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाए। कप्तान सुदर्शन ने 58 रन और सिवांशु ने 22 रनों का योगदान दिया। सुमन ने 3, अंकित और सुरोजित ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बालूर घाट की टीम ने 8 विकेट के नुक़सान पर123 रन ही बना पाई और मैच हार गई। बालुरघाट की ओर से अंकित ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली और रवि प्रसाद ने 29 रनों की पारी खेली। लखीसराय की ओर से सिवांसू ने 3, जयंत और रौशन ने 2-2 और सुदर्शन ने 1 विकेट लिए। सुदर्शन के शानदार खेल के लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच के निर्णायक दिलीप झा और ओमप्रकाश जायसवाल थे। स्कोरर की भूमिका में विक्की और बीसीए के द्वारा नियुक्त मैच आब्जर्वर पी.के बसु और कमेंट्री में अमित झा और मदन ने अपना योगदान दिया। इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक फिरोज खान ने बताया कि अगला मैच कल नेपाल और कटिहार के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights