Thursday, February 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीएमसीएच सीए व बीएन एकादश विजयी

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीएमसीएच सीए व बीएन एकादश विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में पीएमसीएच सीए और बीएन एकादश ने जीत हासिल की। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले गए मैच में पीएमसीएच सीए ने वाईएसी मीठापुर को 171 रन से जबकि बीएन एकादश ने वाईएसी राजेंद्रनगर को 46 रनों से हराया।

मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले गए पूल एफ के मैच में वाईएसी मीठापुर ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पीएमसीएच सीए ने पहले बैटिंग करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाये। जवाब में वाईएसी मीठापुर की टीम 12.3 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सुभाष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना बिरयानी हाउस, पटना सिटी की ओर दिया गया।

पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए पूल बी के मैच में बीएन एकादश ने टॉस जीता और 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाये। जवाब में वाईएसी राजेंद्रनगर की टीम 19.1 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। बीएन एकादश के दीपक कुमार को पटना बिरयानी हाउस, पटना सिटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लीग के कॉर्डिनेटर रुपक कुमार ने बताया कि 17 मार्च को सीआईएसएफ ग्राउंड पर वाईबी सीसी बनाम ट्रैम्फेंट सीए के बीच मैच खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर
मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर
पीएमसीएच सीए :
24 ओवर में 220 रन पर ऑल आउट सुभाष 74 रन, हर्ष 44 रन, अभिनव 13 रन, अतिरिक्त 43 रन, आदित्य 3/34, आयुष 2/33, आदर्श 1/19, अस्मित 1/33, साहिल 1/41, सोनू 1/50, रन आउट-
वाईएसी मीठापुर : 12.3 ओवर में 49 रन पर ऑल आउट आदित्य राज 17 रन, अतिरिक्त 3 रन, पार्थ 6/11, सुभाष 2/12, विवेक 1/16, साहिल 1/10

पटना हाईस्कूल ग्राउंड
बीएन एकादश : 25 ओवर में 205 रन पर ऑल आउट फैजल 65 रन, निशांत 40 रन, अविनाश 31 रन, सुल्तान 19 रन, अमन 4/41, अंश 2/29, प्रकाश 1/39
वाईएसी राजेंद्रनगर : 19.1 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट आदर्श 49 नर, आयुष 17 रन, दीपक 6/10, रवि 1/0, अभिषेक 1/27
कल का मैच
पटना हाईस्कूल ग्राउंड : पॉयोनियर बनाम वाईएसी पटना सिटी
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर : अनीसाबाद सीसी बनाम पटना सिटी स्टूडेंट क्लब, पटना सिटी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights