Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया सुपर लीग : छोटे से मिशन को पाने में फेल हुए एंबीशन के बल्लेबाज

अररिया सुपर लीग : छोटे से मिशन को पाने में फेल हुए एंबीशन के बल्लेबाज

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29वीं जिला क्रिकेट लीग फॉर भागीरथी गंगा ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले में छोटे से लक्ष्य से एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट की टीम फेल हो गई और पैंथर क्रिकेट क्लब अररिया 37 रनों से जीता।

टॉस पैंथर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन पैंथर के बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया और पूरी टीम 26 ओवर में 112 रनों पर सिमट गई। मृत्युंजय कुमार ने 20 रन, रजनीश मिश्रा ने 18 रन, संजीव झा ने 16 रन बनाये। फिरोज ने 3, निसार और नयर अली ने दो-दो विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलने उतरी एंबीशन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज इस छोटे से लक्ष्य के आगे भी नतमस्तक हो गए और पूरी टीम 18 ओवर में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अभिजीत झा ने 21 अफरोज ने 14 रन बनाए। राजीव झा ने पांच विकेट, आदित्य झा और शुभम कुसुम ने दो-दो विकेट लिये। मैच के निर्णायक विक्की कुमार और उज्ज्वल कुमार थे वही स्कोरिंग का कार्यभार अरमान ने संभाला।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, अनामी शंकर, अशोक मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता, चांद आजमी, शादाब आलम, पूर्व वार्ड पार्षद कमाले हक, तनवीर आलम, जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद थे। कल का मैच फारबिसगंज क्रिकेट अकादमी और यूनाइटेड क्लब के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.