गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय गया कॉलेज खेल परिसर में खेली जा रही विष्णु सिंह स्मृति गया जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग युवराज क्रिकेट एकेडमी ने अरुणोदय क्रिकेट क्लब को दस रनों से हराया।
युवराज क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 182 रन बनाये। शशि हेनरिक्स ने 35 रनों की पारी खेली। निक्कू सिंह ने 9 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिया।
जवाब में अरुणोदय क्रिकेट क्लब की टीम 172 रनों पर सिमट गई। शुभम प्रियदर्शी ने 48 रनों की पारी खेली। आनंद कुमार ने 6 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया। इस तरह मैच युवराज क्रिकेट एकेडमी ने 10 रनों से मैच जीत लिया।
गया जिला बी डिवीजन लीग
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने सभी विकेट खोकर 124 रन बनाये। करण कुमार ने 4 ओवर में16 रन देकर चार विकेट चटकाये। जवाब में बालमुकुंद क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट पर 127 रन बनाये। धर्मेंद्र कुमार ने 30 रनों की पारी खेली। राहुल कुमार ने 3 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। इस तरह बालमुकुंद क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।