Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट पश्चिम चंपारण क्रिकेट लीग में फिरोज एंड फ्रेंड की टीम जीती

पश्चिम चंपारण क्रिकेट लीग में फिरोज एंड फ्रेंड की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को आज का मैच फिरोज एंड फ्रेंड क्रिकेट क्लब और नरकटियागंज के बीच खेला गया जिसमें फिरोज एंड फ्रेंड की टीम 49 रन से जीती।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए फिरोज एंड फ्रेंड क्रिकेट क्लब 30.1 ओवर में 150 रन बनाए। श्रीकांत ने 31 रन, केशव ने 30 रन का योगदान दिया। प्रशांत ने 3 और आदर्श ने दो विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी नरकटियागंज की टीम 27 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। शाहिद ने 27 और अबताब ने 21 रन का योगदान दिया। बबलू ने 3 और केशव ने 2 विकेट लिये। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए बबलू को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

मैच के मुख्य अंपायर पुनीत कुमार और शत्रुघ्न कुमार रहे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, मीडिया प्रभारी रितेश कुमार एवं जिला प्लेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन सिंह उपस्थित रहे। कल का मैच आंबेडकर क्रिकेट क्लब और भारत क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.