Monday, May 18, 2026
Home बिहार लाल बहादुर ओपन चेस : मिन्हाजुल, देवराज व रियान टॉप पर

लाल बहादुर ओपन चेस : मिन्हाजुल, देवराज व रियान टॉप पर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय चित्रगुप्त भवन, अनीसाबाद में चल रहे लाल बहादुर शास्त्री स्मृति खुली शतरंज प्रतियोगिता मैं चौथे चक्र की समाप्ति के बाद मिनहाजुल होडा, देवराज एवं रियान मोहम्मद 4 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

वही 3.5 अंकों के साथ निलेश कुमार दूसरे स्थान पर हैं जबकि चौधरी अनंत नारायण, राजेश रंजन, विशाल कुमार, विशुद्ध निश्चल, भाव्या वर्मा, प्रत्यूष नैतिक नवाब, आकाश शंकर, बृज नंदन सिंह एवं संतोष कुमार 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

आज खेले गए प्रतियोगिता के चौथे चक्र में प्रथम बोर्ड पर खेलते हुए मिनहाजुल ने किंग्स पॉन ओपनिंग से बाजी की शुरुआत की जिसके जवाब में रूपेश ने पर्क सुरक्षा पद्धति अपनाई। बराबर चल रही बाजी में समय अभाव के कारण रूपेश ने रुख की एक गलत चाल चल दी जिससे मिन्हाजुल को बाजी पर पकड़ बनाने का मौका मिला और लगभग 50 चालों में मिन्हाजुल ने रूपेश को हराया।
वहीं दूसरी विसात पर देवराज के किंग्स पॉन ओपनिंग के जवाब में राजेश रंजन ने कारोकान सुरक्षा पद्धति अपनाई। मध्य के गेम में राजेश ने बाजी पर दबाव बना ली थी किंतु 25वें चाल में वजीर के गलत चाल के वजह से राजेश को एक मोहरे का नुकसान उठाना पड़ा जिसका फायदा उठाते हुए देवराज ने 45 सालों में राजेश को बाजी छोड़ने पर विवश किया।

चौथे चक्र के परिणाम इस प्रकार रहे-
मिनहाजुल होडा (4) ने रुपेश बी रामचंद्र (3), देवराज (4) ने राजेश रंजन (3), रेयान मोहम्मद (4) ने विशाल कुमार (3), चौधरी अनंत नारायण (3) में हसन शब्बीर (2), विशुद्ध निश्चल (3) में व्यर्थ बस (2), भाव्या वर्मा (3) ने ऋषिकेश कुमार (2), प्रत्यूष (3) में विश्वजीत वैभव (2), नैतिक नवाब (3) ने कृतिका रंजन (2), आकाश शंकर (3) ने राकेश राज (2), बृज नंदन सिंह (3) ने विभोर जी (2), संतोष कुमार (3) ने अंजली रंजन (1.5), रोमन राज (2.5) ने अभीषा अग्रवाल (1), मुकेश कुमार (2) ने अब्दुर राशिद (1), आदित्य (2) ने मुकुल राज (1), प्रियेष दत्त सिन्हा (2) ने अक्षत राज (1), यस सिंह (2) ने अनवर अली (1), ऐश्वर्या श्री (2) ने ऋषभ राज (1), आसीन राज 2 ने तृषा रंजन (1), ओम कश्यप (2) ने अंश परमार (1), किरूबा वत्स (2) ने शौर्य आनंद (1) को हराया।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव, चित्रगुप्त समाज बिहार के महासचिव अजय वर्मा के अनुसार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मैच समाप्ति के उपरांत कल संध्या 4:00 बजे होगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights