Monday, February 23, 2026
Home बिहारअन्य कालीबाड़ी कैरम : पश्चिम चम्पारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना सेमीफाइनल में

कालीबाड़ी कैरम : पश्चिम चम्पारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शनिवार से प्रारंभ हुई सातवीं पटना कालीबाड़ी राज्यस्तरीय आमंत्रण कैरम चैम्पियनशिप के टीम स्पद्र्धा में पश्चिम चम्पारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना ‘बी’ ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

यारपुर, गर्दनीबाग स्थित कालीबाड़ी परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पश्चिम चम्पारण ने दरभंगा को 3-0 से, पटना बी ने सचिवालय को 2-1 से, समस्तीपुर ने मोतिहारी बी को 2-1 से और मुजफ्फरपुर ने बक्सर को 2-0 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार राज्य कैरम संघ के सचिव भारत भूषण ने कालीबाड़ी के संयुक्त सचिव अशोक चक्रवर्ती के साथ कैरम खेलकर किया। इस मौके पर आये सभी का स्वागत चितेश राय ने और धन्यवाद प्रसून भट्टद्दाचार्या ने किया।

टूर्नामेंट के चीफ रेफरी इरशाद हुसैन के अनुसार टीम स्पद्र्धा के परिणाम इस प्रकार है-
क्वार्टर फाइनल-पश्चिम चम्पारण ने दरभंगा को 3-0 से, सोनाली कुमारी ने संजीव सिन्हा को 22-8, 25-4, ममता कुमारी ने मो. नौशाद को 20-4, 4-24, 23-10 से, नेहा व रिंकी ने दीपक-मनोज कुमार को 23-7, 25-13 से हराया।

पटना बी ने सचिवालय को 2-1 से, रामकृष्णा को संध्या सिन्हा ने 1-25, 13-25 से, जय प्रकाश ने खुशबू रानी को 19-7, 25-5 से, पंकज व पी. भट्टद्दाचार्या ने गुडिय़ा व शहजीना को 12-8, 22-5 से हराया।

मुजफ्फरपुर ने बक्सर को 2-0 से, जलज कुमार ने मनीष जायसवाल को 14-10, 25-12 से, राजा व बरकत ने विपीन व गुलाब बाबू को 25-20, 24-0 से हराया।

समस्तीपुर ने मोतिहारी बी को 2-1 से, जेड खान को राजू कुमार ने 15-21, 25-11, 25-11, 11-22 से, मो. नदीम ने तब्बसुम निसाथ को 25-12, 25-0 से, एम. असरफ व सौलत इस्लाम ने अमान गनी व जमील अख्तर को 25-10, 25-0 से हराया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights