Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में पैंथर क्रिकेट क्लब को मिला वाक ओवर

अररिया क्रिकेट लीग में पैंथर क्रिकेट क्लब को मिला वाक ओवर

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 29वीं जिला क्रिकेट लीग फॉर भागीरथी-गंगा ट्रॉफी के अंतर्गत शनिवार को चौथा मैच पैंथर क्रिकेट क्लब और फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के बीच होना था।

जिला क्रिकेट संघ के द्वारा फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ी को अनुशासनहीनता के कारण जिला क्रिकेट लीग खेलने से सस्पेंड कर दिया गया था जिनका नाम है जितेंद्र कुमार और नवनीत किसलय परंतु फारबिसगंज एकेडमी के द्वारा दिए गए प्लेयर लिस्ट में जिला से सस्पेंड खिलाड़ी का भी नाम शामिल था जिसे अंपायर ने खेलने की अनुमति नहीं दी, और प्लेयर लिस्ट सही कर लाने को कहा लेकिन निर्धारित समय तक रिपोर्टिंग नहीं करने के कारण अंपायर के द्वारा पैंथर क्रिकेट क्लब को विजय घोषित कर दिया गया।

इस तरह पेंथर क्रिकेट क्लब तीनों को के साथ अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गया है। आज के मैच के अंपायर स्टेट पैनल के तनवीर आलम और मोहम्मद शादाब थे।

इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनाथ शरण, चांद आजमी, गोपेश सिन्हा, अशोक मिश्रा, विक्की, आफताब आलम, चंदन यादव, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता आदि मौजूद थ, कल का मैच यंग मैन क्रिकेट क्लब और कोशी स्पोट्र्स के बीच होगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights