पटना। ए.के कौशिक के शानदार शतक की बदौलत चंडीगढ़ ने बिहार के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 274 रन बना लिया है। बिहार की ओर आशुतोष अमन ने चार विकेट लिये। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16, चंडीगढ़ में बिहार का रणजी ट्राफी में दूसरा मैच बिहार और चंडीगढ़ के बीच चल रहा है। इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और चंडीगढ़ को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया।



चंडीगढ़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्शलान खान ने 51, शिवम भांवरी ने एक रन, मनन बोहरा ने 41 रमण बिश्नोई ने पांच रन बनाये। पहले दिन की समाप्ति पर ए के कौशिक 106 और रिपुल शर्मा 63 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। बिहार की ओर से आशुतोष अमन ने 4 और शशि शेखर ने एक विकेट प्राप्त किया।
38
previous post