Sunday, May 24, 2026
Home Slider भारत की बेधड़क बल्लेबाजी से प्रभावित हुए सौरभ गांगुली

भारत की बेधड़क बल्लेबाजी से प्रभावित हुए सौरभ गांगुली

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की बेखौफ बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित हुए हैं। भारत ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में विंडीज के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे जो टी-20 में उसका तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

भारत की ओर से बुधवार देर रात खेले गए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 70, लोकेश राहुल ने 91 और रोहित शर्मा ने 71 रन बनाए थे।

गांगुली ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, “किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारत सीरीज हारेगा..जीत हैरान करने वाली नहीं है..जो चीज सबसे हटकर रही वो थी बैखौफ बल्लेबाजी जो अब हम टी-20 में देखेंगे..कोई भी टीम में अपनी जगह के लिए नहीं खेल रहा बल्कि जीत के लिए खेल रहा है। शाबाश।”

इस शानदार बल्लेबाजी से राहुल और कोहली को ताजा टी-20 रैंकिंग में फायदा भी हुआ है। राहुल छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि कोहली 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

मुंबई में खेले गए मैच में भारत ने विंडीज को 67 रनों से मात दे तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights