Home Slider टी-20 रैंकिंग में आगे बढ़े कोहली, राहुल, रोहित

टी-20 रैंकिंग में आगे बढ़े कोहली, राहुल, रोहित

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई| भारत के कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल को गुरुवार को जारी ताजा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। इन दोनों ने विंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में दमदार पारियां खेली थी जिनके दम पर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ताजा रैंकिंग में राहुल तीन स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि कोहली पांच स्थान आगे बढ़ते हुए शीर्ष-10 में शमिल हो गए हैं।

राहुल ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच में 56 गेंदों पर 91 रन बनाए थे। इसी पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस सरीज के तीन मैचों में राहुल ने कुल 164 रन बनाए।

कोहली ने कुल 183 रन बनाए और टीम को 2-1 से सीरीज जिताने में मदद की। इसी कारण वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

रोहित पहले दो मैचों में नाकाम रहे थे लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने भी दमदार पारी खेल 71 रन बनाए। फिर भी वह एक स्थान नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं।

रोहित और कोहली इस समय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दोनों के नाम 2,633 रन दर्ज हैं।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights