Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट : पीडीसीसी सी और डीएपीएस की टीम जीती

पूर्णिया क्रिकेट : पीडीसीसी सी और डीएपीएस की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 40वीं जिला सबजूनियर क्रिकेट लीग पीडीसीसी सी और डीएपीएस की टीम ने जीत हासिल की।

पहला मैच पीडीसीसी सी और ग्लैक्सी जूनियर के बीच खेला गया। 25 ओवर के इस मैच मे ग्लैक्सी जूनियर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खो कर मात्र 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसी सी की टीम ने मात्र 5 ओवर में 1 विकेट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और 2 अंक प्राप्त किये मैच के हीरो रहे पीडीसीसी सी के राजकुमार जिन्होंने अपने 3 ओवर मे 10 रन देकर 4 विकेट लिए।

दूसरा मैच डीएपीएस एवं पीडीसीसी डी के बीच खेला गया टॉस पीडीसीसी डी ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर मे सभी विकेट खो कर 82 रन बनाए। उज्ज्वल कुमार ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। जवाब मे उतरी डीएपीएस की टीम ने 19.4 ओवर मे 4 किकेट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। डीएपीएस की ओर से सैफ ने 30 रन बनाए और इस मैच के हीरो भी डीएपीएस के सैफ रहे।

मैच के निर्णायक विकास कुमार एवं मोनू प्रसाद रहे एवं स्कोरर विकल्प झा रहे। इस मैच के मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह, सरजील असर, विजय कुमार ,मंटू दा, प्रेम प्रकाश आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.