Saturday, May 23, 2026
Home Latest मानवादित्य ने अनुष्का के साथ मिलकर ट्रैप मिश्रित टीम खिताब जीता

मानवादित्य ने अनुष्का के साथ मिलकर ट्रैप मिश्रित टीम खिताब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने शनिवार को यहां चल रही शाटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह भाटी के साथ मिलकर मिश्रित टीम ट्रैप खिताब जीतकर दो दिन के भीतर तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

शुक्रवार को व्यक्तिगत जूनियर पुरूष ट्रैप और टीम खिताब जीतने वाले मानवादित्य ने अनुष्का के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के प्रिंयाशु पांडे और मनीषा कीर को शूटआफ में 3-2 से शिकस्त दी। दोनों जोड़ियां 50 शाट के बाद 37-37 अंक से बराबरी पर थीं।

हरियाणा ने जूनियर मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा जीती। भौवनीश मेंदिरत्ता और किरन ने दिल्ली के कबीर शर्मा और कीर्ति गुप्ता को स्वर्ण पदक के मैच में 47-40 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights