Saturday, May 23, 2026
Home Latest मेसी की पेनाल्टी से अर्जेटीना की हार टली

मेसी की पेनाल्टी से अर्जेटीना की हार टली

by Khel Dhaba
0 comment

तेल अवीव (इजरायल)। करिश्माई फारवर्ड लियोनेल मेसी द्वारा इंजुरी टाइम में किए गोल की बदौलत अर्जेटीना ने सोमवार रात यहां उरुग्वे के खिलाफ हुए दोस्ताना मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला। मुकाबले में अर्जेटीना 1-2 से पीछे चल रही थी और मेसी ने 92वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम की हार टाल दी।

बीबीसी के अनुसार, इस मैच में मेसी के अलावा, अर्जेटीना के लिए सर्जियो अगुएरो ने गोल किया, जबकि उरुग्वे के लिए एडिंसन कवानी और लुइस सुआरेज की जोड़ी ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। मैच का पहला हाफ बेहद रोमांचक रहा। अर्जेटीना ने दोनो विंग से लगातार अटैक किए, लेकिन उरुग्वे की टीम ने पहले बढ़त बनाई। 34वें मिनट में कवानी को मौका मिला और उन्होंने मुकाबले का पहला गोल किया।

अर्जेटीना ने दूसरे हाफ में बराबरी की। 63वें मिनट में अर्जेटीना ने बेहतरीन मूव बनाया और बराबरी का गोल अगुएरो ने दागा। हालांकि, इसके पांच मिनट बाद ही उरुग्वे को फ्री-किक मिली। सुआरेज ने मौके का लाभ उठाते हुए गोल किया और अपनी टीम को दोबारा बढ़त दिला दी।

मुकाबले में उरुग्वे की जीत तय लग रही थी, लेकिन इंजुरी टाइम में 18 गज के बॉक्स में की गई गलती ने उसके हाथ से जीत छीन ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights