Wednesday, May 20, 2026
Home Latest थीम और सिटसिपास में होगा एटीपी फाइनल्स का खिताब मुकाबला

थीम और सिटसिपास में होगा एटीपी फाइनल्स का खिताब मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। डोमिनिक थीम ने मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव को हरा एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला रोजर फेडरर को हराने वाले स्टेफनोस सिटसिपास से होगा।

आस्ट्रिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में जर्मनी के जेवरेव को 7-5, 6-3 से हराया। इससे पहले यूनान के सिटसिपास ने फेडरर को 6-3, 6-4 से पराजित किया था। सिटसिपास पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

थीम चौथी बार एटीपी फाइनल्स खेल रहे हैं लेकिन पिछले तीन अवसरों पर वह केवल तीन मैच जीत पाये थे और कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाये थे। दूसरी तरफ फेडरर से 17 वर्ष छोटे सिटसिपास ने इस 38 वर्षीय दिग्गज की सातवीं बार चैंपियन बनने की उम्मीदों पर पानी फेरा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights