Friday, June 19, 2026
Home Slider वाईसीसी देवयंती देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में

वाईसीसी देवयंती देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने दमयंती देवी मेमोरियल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने पहले सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया। इस मैच के हीरो वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी के अंश रहे जिन्होंने 8 रन देकर चार बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अंश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच अजीत सिंह ने प्रदान किया।
renu gils hostel adv newराजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के इस मैच में टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 67 रन बनाये।
जवाब में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की टीम ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 69 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल का टिकट पा लिया।

संक्षिप्त स्कोर
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी : 19.2 ओवर में 67 रन, सुशील 24 रन, स्वयं 10 रन, अतिरिक्त 10 रन, अंश 4/8, हिमांशु 2/26, रोहित 1/5, मो याकूब 1/7, सूरज 1/0 रन आउट-1
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी-12.1 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट आदित्य 31 रन, रोहित 14 रन, अतिरिक्त 24 रन, प्रियांशु 1/8

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.