Tuesday, May 26, 2026
Home Slider प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट में विशाल का पंजा

प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट में विशाल का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला के कोइलवर के वाईसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे प्रदीप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब, बक्सर ने पॉल एकेडमी, जहानाबाद को 17 रनों से पराजित किया।

renu gils hostel adv new

वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब, बक्सर ने पहले खेलते हुए 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाये। सतनिक ने 14, चंदन ने 7, अंकित राज ने 69, ब्रजेश यादव ने 16, नीतीश ने 14, अभिषेक ने 6, रतन ने 17 और अरुण ने 6 रन बनाये। शिव राज ने 18 रन देकर दो, रजनीश ने 19 रन देकर 2, अमित बाबा ने 34 रन देकर 2, राजू यादव ने 49 रन देकर 2, निशांत ने 18 रन देकर 1, प्रवीण ने 6 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में पॉल एकेडमी की ट७ीम 25.2 ओवर में 168 रनों पर ऑल आउट हो गई। निशांत ने 20, रजनीश ने 32, हिमांशु ने 8, अमित बाबा ने 27, अमित यादव ने 12, अनुज ने 21 रन बनाये। विशाल मिश्रा ने 19 रन देकर पांच, अरुण ने 25 रन देकर 2, रविशंकर ने 48 रन देकर 1 और रतन ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विशाल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights