Tuesday, May 26, 2026
Home Slider बिहार जूनियर बालक हैंडबॉल : पटना, जहानाबाद, बेगूसराय व नवादा जीते

बिहार जूनियर बालक हैंडबॉल : पटना, जहानाबाद, बेगूसराय व नवादा जीते

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। पांचवीं बिहार राज्य जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता सोमवार से दुलारपुर मठ के मैदान पर शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल के डीएसपी आशीष आनंद ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड विकाश पदाधिकारी अजय कुमार,अंचल अधिकारी नलिनीकांत, आयोजन समिति के अध्यक्ष एस. एन. एन. आर. कॉलेज चमथा के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर,उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मौजूद थे।

पहले दिन हुए मुकाबले में पटना ने भोजपुर को 9-6, जहानाबाद ने मधेपुरा को 15-3, बेगूसराय ने सारण को 18-11, नवादा ने सीवान को 8-3, शेखपुरा ने खगड़िया को 11-3, मुंगेर ने सहरसा को 8-3, दरभंगा ने पूर्णिया को 11-4 से हराया।

इस अवसर पर बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, पॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप, समाजसेवी रजनीकांत पाठक, बेगूसराय जिला हैंडबॉल समिति के अध्यक्ष सह काजीरसलपुर पंचायत के मुखिया प्रणव भारती, सरपंच हरिकांत चौधरी तथा क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
समारोह की अध्यक्षता महंथ हरिहर चरण भारती ने की। स्वागत भाषण डॉ सचिदानंद पाठक ने किया। डी. एस. पी.आशीष आनंद ने खिलाड़ियों को खेल भावना विकसित करने और अनुशासन पूर्वक जीवन का संदेश दिया।

प्रो. अशोक सिंह अमर ने मैच के साथ साथ दिल जीतने का आह्वान किया।संचालन मीडिया प्रभारी वागीश आनंद और सत्यजीत सोनू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने किया। हज़ारों दर्शकों की उपस्थिति खिलाड़ियों को उत्साहित कर रही थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights